Breaking News

इम्पीरियल ग्लिट्ज़ मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया 2024 ऑडिशंस में दिखा भरपूर टैलेंट

इम्पीरियल ग्लिट्ज़ मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया 2024 ऑडिशंस में दिखा भरपूर टैलेंट

पंचकूला 24 अगस्त (संदीप सैनी) आज सुरूचि प्रेजेंट्स इम्पीरियल ग्लिट्ज़ द्वारा जूनियर, मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया 2024 सीजन 7 का ऑडिशन निजी होटल में आयोजित किया गया | जिसमे ज्यूरी की भूमिका में मॉडल और समाज सेविका गीता शर्मा, सरोज हंस, आयशा भट ,अलका शर्मा, भानुप्रिया, सुषमा जोशी, चितवन खजुरिया और सक्षम रहे | वहीँ दूसरी ओर सेलेब्रिटी गेस्ट में MTV Roadies फेम मनप्रीत कौर और प्रिंस मिन्हास रहे | गेस्ट ऑफ़ ऑनर में अमनदीप कौर ,सरोज बाला,नीरज शर्मा ,कार्तिक और आशुतोष राणा रहे | ऑडिशन में 50 से 60 अतिथि एवं प्रतियोगी शामिल रहे जिनमे युवा लड़के, लडकियां व महिलाएं भी शामिल रहे | हर वर्ग में शामिल प्रतियोगियों में भरपूर टैलेंट देखने को मिला |

आर्गेनाइजर सुरुचि दीवान ने सम्पूर्ण मीडिया और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया | इम्पीरियल ग्लिट्ज़ के डायरेक्टर और आर्गेनाइजर मिसेज़ युरेशिया यूनिवर्स सुरूचि दीवान सौंदर्य और फैशन की दुनिया में एक दूरदर्शी और नई दुनिया की बिजनेस महिला हैं। उनकी कंपनी नए व अनोखे सोंदर्य पेजेंट का आयोजन करती है जो हमारे समय के बेहतरीन फैशन को दर्शाती हैं| सुरुचि दीवान की टीम इम्पीरियल ग्लिट्ज दिन-प्रतिदिन बुलंदियों को छूते हुए युवाओं को मंच और औरतों को प्रोत्साहित करते हुए तरक्की की ओर बढ़ते जा रहे हैं |

About संदीप सैनी

Check Also

बिजनौर: डेढ़ क्विंटल के अजगर के जोड़े को JCB की मदद से किया गया रेस्क्यू

Uttar Pradesh बिजनौर: डेढ़ क्विंटल के अजगर के जोड़े को JCB की मदद से किया गया रेस्क्यू

बिजनौर: डेढ़ क्विंटल के अजगर के जोड़े को JCB की मदद से किया गया रेस्क्यू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *