Related Articles
Lai Ching-Te : ताइवान राष्ट्रपति के तौर पर आज शपथ लेंगे लाई चिंग-ते
Lai Ching-Te Will Take Oath : ताइवान के नेता लाई चिंग-ते आज ताइवान के राष्ट्रपति के रूस में शपथ लेंगे। लाई चिंग-ते 2010 में ताइवा के मेयर थे। 2020 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। लाई चुंग-ते ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता देने के लिए लंबे समय से दुनिया के देशों के साथ अच्छे संबंध बना रहे हैं। लाई चुंग-ते ताइवान के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका के साथ ताइवान के रिश्ते और मजबूत होंगे। इससे भारत को भी फायदा होगा, क्योंकि ताइवान वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप हब है। इसीलिए इस शपथ ग्रहण समारोह पर दुनिया की नजर है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चीन ने ताइवान के ऊपर अपने 45 लड़ाकू विमान उड़ाए। इससे ताइवान अलर्ट पर है और अमेरिका उसके सपोर्ट में है।
ताइवान में इसी साल जनवरी में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। इसमें रूलिंग पार्टी के नेता विलियम लाई चिंग-ते ने जीत दर्ज की थी। यह वही नेता हैं, जिन्हें मतदान से पहले चीन ने खतरनाक अलगाववादी कहा था। चुनाव से पहले चीन ने मतदाताओं को चेतावनी दी थी कि यदि वे सैन्य संघर्ष से बचना चाहते हैं, तो सही विकल्प चुनें। चिंग ते के खिलाफ ताइवान की कुमेन्तांग पार्टी (KMT) ने होउ यू इह पर अपना दाव खेला था। KMT वही पार्टी है जिसकी सरकार चीन के कम्युनिस्टों से गृह युद्ध में हारकर ताइवान द्वीप पर आ बसी थी। पार्टी ने कहा था कि अगर वह चुनाव जीती तो चीन से दोबारा बातचीत शुरू करेगी।
ताइवान सेमीकंडक्टर चिप्स का हब है ताइवान
सेमीकंडक्टर चिप्स का हब है ताइवान
चीन के पास स्थित एक छोटा सा देश ताइवान पूरी दुनिया को सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति करता है। अगर सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन बंद हो गया तो समझ लीजिए दुनिया की रफ्तार थम गई। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, ई-व्हीकल, मेडिकल मशीनें, इलेक्ट्रिक प्रिंटर, फिंगर प्रिंट, फेस रीडर मशीन सभी में ताइवान में बनी चिप्स का यूज होता है। ताइवान का सिंचू शहर इसका केंद्र है। यहां के साइंस पार्क में लगभग 180 सेमीकंडक्टर चिप कंपनियां और उनके प्लांट हैं। ताइवान की सबसे बड़ी कंपनी टीएसएमसी भी यहीं स्थित है।