Breaking News

Latest Election Update:झारखंड चुनाव के लिए BJP का ‘संकल्प पत्र’ 3 नवंबर को जारी करेंगे अमित शाह, दो चरणों में होगा मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : BJP का ‘संकल्प पत्र’ 3 नवंबर को करेंगे जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं.

झारखंड विधानसभा चुनाव: BJP का 'संकल्प पत्र' 3 नवंबर को करेंगे जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र 3 नवंबर को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी करेगी, जिसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया गया है। झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अमित शाह शनिवार की शाम रांची पहुँचेंगे और पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे राज्य के तीन प्रमुख स्थानों—धालभूमगढ़, बरकट्ठा और सिमरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा

पीएम मोदी ने दिल्ली और बंगाल के लोगों से मांगी माफी, कहा- राजनीतिक बाधाओं से मदद संभव नहीं

4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड में दो स्थानों, गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह बढ़ा है।

इस बार झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 1,211 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, और दो चरणों में मतदान 13 और 20 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

BJP के ‘पंचप्रण’ की 5 प्रमुख घोषणाएँ:
  1. गोगो दीदी योजना: राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता।
  2. गैस सिलेंडर योजना: प्रत्येक परिवार को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना और साल में दो मुफ्त सिलेंडर देना।
  3. युवाओं के लिए रोजगार: पांच वर्षों में राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 5 लाख पदों पर नियुक्ति।
  4. युवा साथी योजना: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 2000 रुपये की आर्थिक सहायता।
  5. पक्का आवास: सभी परिवारों के लिए पक्का आवास सुनिश्चित करना।

BJP का यह संकल्प पत्र महिलाओं, युवाओं, और राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य के विकास का वादा किया गया है।

wedsite add

About Special Correspondent

Check Also

बलूचिस्तान ने स्वतंत्रता की घोषणा की: वैश्विक मान्यता का लक्ष्य

क्षेत्र के लंबे समय से चले आ रहे विवाद में आज एक बड़ा घटनाक्रम हुआ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *