Sunday , December 3 2023
Breaking News

डबल इंजन की सरकार ने झोंकी हिमाचल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत,भाजपा के दो बड़े चेहरे कल आएंगे हिमाचल !

हिमाचल में भाजपा का चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर,होगा महा जनसंपर्क अभियान !

विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे प्रचार के तहत भाजपा रविवार को प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश व भाजपा शासित राज्यों के सांसद, मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कांगड़ा जिला के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला और सोलन में जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसे अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे तथा पत्रक बाटेंगे।यह जनसंपर्क अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा तथा इस जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय, प्रदेश, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे।यह महा जनसंपर्क अभियान एक विधानसभा क्षेत्र में 4-6 घंटे तक चलेगा। अभियान के तहत हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 15-20 कार्यकर्ताओं की टोली जनसंपर्क करेगी। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों में 200 की संख्या रहेगी व प्रदेश नेताओं के कार्यक्रमों में 100 की संख्या रहेगी।दवा ये भी किया जा रहा है कि भारी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ेंगे और इसमें शामिल होंगे !

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। आखिर कब सुधरेगा यह इंसान? खनन माफिया मंडी में रेत और बजरी पर बनाए हुए है नजर, खनन विभाग की खामियां का उठा रहे है पूरा फायदा

मंडी: खनन माफिया भारी बारिश और बाढ़ के बाद खड्डो और नदियों में आती रेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *