Thursday , November 30 2023
Breaking News

प्रियंका हुईं भाजपा पर हमलावर,लगाए कई गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज,पांच सालों से 63 हजार सरकारी पद खाली-प्रियंका

हिमाचल में चुनावी बिगुल बज चुका है,और आज प्रचार के अंतिम दिन भी सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी,योगी अमित शाह और प्रियंका गांधी ने आज अलग अलग जगह पर रैलियां की और विपक्षी पार्टियों पर ज़ुबानी वार किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सतौन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका अपने संबोधित के शुभारंभ पर कहा कि यह माता रेणुका, भगवान परशुराम और माता भंगायणी की धरती है। इस धरती से असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज हमेशा उठी है। माता भंगायणी साम दाम दंड भेद को पराजित करने वाली देवी है। माता के आशीर्वाद से यही खासियत पूरे हिमाचल के लोगों में है।

अपने अनुभव व परिस्थितियों के आधार पर दें वोट-प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि आजकल की राजनीति बहुत बदल चुकी है। मेरी दादी इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी। हमारे देश की राजनीति का आधार स्वतंत्रता संग्राम में जब महात्मा गांधी ने सत्य की बात की तो देश की राजनीति को एक आध्यात्मिक आधार दिया और हमें गर्व होना चाहिए कि किसी भी देश की राजनीति में इस तरह का आधार नहीं था। उस समय कोई ऐसा आंदोलन नहीं था जो सत्य व अंहिसा के आधार पर लड़ा गया। वहीं हमारी राजनीति की नींव है। लेकिन आज पैसों व झूठ का बोलबाला है। आज नेता कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन फिर पांच साल बाद पता चलता है कि कुछ नहीं हुआ। आप अपने अनुभव व परिस्थितियों के आधार पर वोट दें।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *