Friday , December 1 2023
Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा में चलते-चलते कांग्रेस सांसद की हार्ट अटैक से मौत

राहुल के साथ चलते-चलते गिरे सांसद, अचानक पड़ा दिल का दौरा

पंजाब डेस्क – राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया। राहुल गाँधी के साथ चलते -चलते अचनाक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी 76 साल के थे। उनके देहांत के बाद यात्रा रोक दी गई।

संतोख चौधरी पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे

संतोख चौधरी पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। वे दोआबा के बड़े दलित नेता थे। जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया।

इस लिंक पर CLICK करके पाएं BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट….http://blognext.in

दूसरी बार सांसद बने थे संतोख चौधरी

संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

ये भी पढ़ें….जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर कुछ भी मीडिया पर न किया जाये पोस्ट:केंद्र ने लगाई सेंसरशिप

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे

साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार, फिर शुरू होगी यात्रा

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी।पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें……..https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Online news updates। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सक्सेसफुली हुआ लॉन्च

श्रीहरिकोटा: ISRO ने भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *