Sunday , December 3 2023
Breaking News

विश्व के सबसे बड़े रक्षा आयातक भारत ने 75 देशों को स्वदेशी हथियार निर्यात करने का फैसला लिया – NewsNext

विश्व के सबसे बड़े रक्षा आयातक भारत ने 75 देशों को स्वदेशी हथियार निर्यात करने का फैसला लिया – भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने अपने भाषण में कहा एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन एक नई शुरुआत है उन्होंने यह भी कहा की 2024 25 तक रक्षा निर्यात को उन्होंने पांच अरब डॉलर  तक करने का लक्ष्य रखा है |

पिछले 8- 9 वर्षों से हिंदुस्तान ने अपने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में नई चमक हासिल की

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि करीबन पिछले 8- 9 वर्षों से हिंदुस्तान ने अपने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में नई चमक हासिल की है और अब फेवरेबल आर्थिक नीतियों के कारण वह विश्व के सबसे बड़े रक्षा उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से अग्रसर है रक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधार और उपलब्धियां गिनाते हुए मोदी जी ने का कि जो देश सालों से सबसे बड़ा रक्षा आयातक था |

वह अब दुनिया के 75 देशों को रक्षा साजो सामान का निर्यात कर रहा है बीते 5 वर्षों में देश का रक्षा निर्यात करीबन 7 गुना बढ़ा है  जिसके चलते यह अब डेढ़ अरब डॉलर को पार कर गया है इसे 2024 – 25 तक $5 billion करने का लक्ष्य रखा गया है

भारत के बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित येलहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया के 14 संस्करण की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा अगर कोई देश नई सोच नई दृष्टि के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के हिसाब से बनने लगती हैं |

यह आयोजन एक नए हिंदुस्तान के एक नए दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है एक समय था जब इसे केवल एक शो या भारत को बिक्री का स्थान भर माना जाता था लेकिन बीते सालों में यह सोच बदली है आज यह केवल एक सो रही है यह भारत की शक्ति भी है आज यह भारतीय रक्षा उद्योग की संभावनाओं और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है |

आज भारत सिर्फ एक मार्केट नहीं है बल्कि संभावित रक्षा साझेदार भी है कई भारतीय और अग्रणी विदेशी रक्षा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की प्रेजेंस मैं भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और आई एन एस विक्रांत

जैसे भारत में बने प्लेटफार्म रक्षा उत्पादन में भारत की असली क्षमता के उदाहरण हैं उन्होंने यह भी कहा रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है |

जिसकी प्रौद्योगिकी मार्केट और व्यापार को सबसे कठिन माना जाता है इसके बावजूद भारत ने अपना रक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया है हम इसे अभी केवल एक शुरुआत मानते हैं

यह बस एक पहला कदम है अब यहां से भारत दुनिया के सबसे बड़े रक्षा निर्यातकों में शामिल होने का काम करेगा हम इसके लिए तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं इनमें हमारे निजी क्षेत्र और निवेशकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरो इंडिया 2023 को लेकर बयान

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने येलहांका वायु सेना स्टेशन से सोमवार के दिन एयरो इंडिया शो की शुरुआत के अवसर पर यह कहा कि भारत पिछले कुछ सालों में विश्व के राजनीतिक और आर्थिक मानचित्र पर ताकतवर शक्ति के रूप में उभरा है उन्होंने यह भी कहा कि विश्व के आकाश में एक ऐसा सितारा बन गया है |

भारत जो अपनी चकाचौंध से दूसरों को भी उजाला दे रहा है इस मौके पर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह कहा की रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का उनका सपना है और उन्होंने यह कहा जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम यहां आयोजित किया गया है

About harshit Kumar

Check Also

Latest news online। “2047 तक विकसित बन जाएगा भारत”- पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा की – “भारत के जी 20 अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *