Thursday , November 30 2023
Breaking News

हिमाचल चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनाई ये सटीक रणनीति क्या होगी जीत में मददगार ?

हर वर्ग को ध्यान में रख भाजपा ने किया प्रचार,अपनाए ये फार्मूले !

हिमाचल डेस्क: हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है सभी नेता पूरा जोर लगा रहे हैं की किसी भी हाल में आखिरी दिन भी जनता को अपने साथ बाँधा जा सके,आज भी स्टार प्रचारक भाजपा और कांग्रेस के बड़े चेहरे दिग्गज नेता हिमाचल में अलग अलग जगह पर रोड शो और रैलियां कर रहे हैं.बात अगर भाजपा की करें तो भाजपा ने चुनावों के प्रचार में कोई कसार नहीं छोड़ी। प्रचार को धार कैसे देनी है, कौन किस वर्ग के समक्ष पार्टी की बात रखेगा, किस नेता को किस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाए, भाजपा ने इसे सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से तय किया है। प्रचार के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक इसी तरह प्रचार किया गया। प्रचार के पहले चरण में संबंधित विशेषज्ञ ने उसी वर्ग की बीच जाकर अपनी बात रखी।

भाजपा ने दी प्रचार को धार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैन्य अधिकारियों व कर्मियों के सम्मेलन को संबोधित किया। कानून मंत्री किरन रिजिजू ने धर्मशाला व शिमला में अधिवक्ताओं से बात की और प्रदेश की राजनीति का फीडबैक लिया। पार्टी ने महिला सम्मेलनों के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजा। उन्होंने शिमला, कांगड़ा व चंबा से लेकर राज्य के कई जिलों में चुनावी रैलियां की। किन्नौर व राज्य के कई हिस्सों में महिला सम्मेलनों में हिस्सा लिया। आज प्रचार थम जायेगा और इसके बाद चुनाव होगा और प्रदेश की जनता ये सुनिश्चित करेगी की आखिर हिमाचल की कुर्सी पर किसे काबिज किया जाए।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *