Friday , December 8 2023
Breaking News

हिमाचल में आठ लाख नौकरियों का वादा क्या पूरा कर पाएगी भाजपा ? भाजपा ने घोषणा पत्र किया जारी !

भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ का दिया नाम,आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए !

भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन मिले। 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। संकल्प पत्र – 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। इसके आलाव आपको बता दें कि नई पर्यटन नीति बनाने की घोषणा भी इस संकल्प पत्र में भाजपा की ओर से की गयी है ,पांच वर्षों में 5,000 किलोमीटर सड़कें बनाने, टैक्सी परमिट अवधि 15 साल करने और नई पर्यटन नीति बनाने की भी घोषणा की। न्यूनतम मजदूरी को 350 के बजाय 500 रुपये करने, नौकरियों के विज्ञापन जारी करने के छह माह के भीतर नियुक्तियां करने को भर्ती विधान बनाने की घोषणा की है। पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध और दो रुपये किलो गोबर खरीद कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का दावा किया है।

About Bhanu Sharma

Check Also

Karni Sena chief Murder

Karni Sena chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे और वह किस संगठन का नेतृत्व करते थे?

Karni Sena chief Murder: पुलिस ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एसआरआरकेएस) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *