Breaking News

हिमाचल में कांग्रेस का भाजपा को करारा झटका: दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ा भाजपा का साथ !

हिमाचल प्रदेश में चुनावों से पूर्व नेताओं की अदला बदली का दौर जारी !

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस में नेताओं की अदला-बदली का दौर लगातार जारी है। बात अगर चंबा की करें तो यहां भाजपा को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया हैं। सदर की सीट के प्रत्याशी नीरज नैय्यर के चुनाव प्रचार के लिए चंबा पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक व मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने जहां एक रोड शो किया था,तो वहीं उन्होंने इस दौरे के दौरान भाजपा को एक बड़ा झटका भी दिया।दरअसल पूर्व में रहे चम्बा भाजपा मंडल महामंत्री संजीव सूरी ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले भी संजीव सूरी ने बड़े नेताओं से नाराजगी के कारण कांग्रेस को छोड़ा था,लेकिन उन्हीं नेताओं के भाजपा में आने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और पार्टी को छोड़ दिया। आपको बता दें की संजीव सूरी के कांग्रेस परिवार में आने से पार्टी को काफी फायदा होगा। संजीव सूरी के साथ भाजपा के साथ जुड़े विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पंडित जय कुमार ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। पंडित कुमार साल 1972 से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। इसी बात को लेकर आज चम्बा के गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है।

About Bhanu Sharma

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना साइबर स्कैम की कोशिश, हजारीबाग में मामला उजागर

Latest Update Online :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना साइबर स्कैम की कोशिश, हजारीबाग में मामला उजागर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना साइबर स्कैम की कोशिश, हजारीबाग में मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *