Breaking News

अरुण ठाकुर की सियासत : चुनावी मैदान में डटे, नहीं किया टिकट के लिए आवेदन

अरुण ठाकुर की सियासत : चुनावी मैदान में डटे, नहीं किया टिकट के लिए आवेदन

सुजानपुर में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे अरुण ठाकुर, 25 वर्षों से समर्पित होकर संगठन के लिए कर रहे काम

हिमाचल में हो रहे विधानसभा के उपचुनावों में सबसे हाट सीट बनी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने को तैयार है। टिकट के प्रबल दावेदारों में  (थोथी भाई ) पहली कतार में खड़े हैं और चुनावी मैदान में गत एक माह से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।  की सियासत यह है कि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। वह कहते हैं कि उनके लिए कांग्रेस सर्वोपरि है। कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के करीबी और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता अरुण ठाकुर कहते हैं कि मुख्यमंत्री को जो भी जिताऊ लगेगा, उसे ही टिकट मिलेगी। सुजानपुर कांग्रेस के सभी टिकट के दावेदारों से लगातार संपर्क कर एकजुटता बनाने का प्रयास कर रहे  कार्यकर्ताओं में भी जोश भर रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच लोकप्रिय अरुण ठाकुर युवाओं के साथ लगातार रोड शो, कांग्रेस के बागियों के खिलाफ प्रदर्शन और जनता के बीच सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी में करीब तीन दशक से जुड़े अरुण ठाकुर के लिए आज भी कांग्रेस संगठन सर्वोपरि है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के बाद ही अरुण ठाकुर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। मूल रुप से सुजानपुर क्षेत्र के चौकी के रहने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के बागी और सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को कड़ी चुनौती देने में अरुण ठाकुर ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। अरुण ठाकुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बहुत करीब माने जाते हैं।

कार्यकर्ताओं ने सुक्खू के साथ कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने टिकट के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे, जिस आधार पर लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं। लेकिन अरुण ठाकुर ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। इस बारे में अरुण ठाकुर कहते हैं कि पार्टी के जिताऊ उम्मीदवार के मापदंडों पर जो उम्मीदवार खरा उतरेगा, उसे ही पार्टी टिकट देगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी किसी भी उम्मीदवार को टिकट देती है हम सुजानपुर की सीट कांग्रेस के झोली में डालने में कामयाब होंगे। गत एक माह में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों और नेताओं के साथ मीटिंग हो चुके हैं। क्षेत्र के सभी नेता एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए काम करेंगे। हमीरपुर के लोगों को जिले से मुख्यमंत्री मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिससे जिले के लोग अपने मुख्यमंत्री को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे।

कार्यकर्ताओं कहते हैं कि एक साधारण परिवार से निकलकर वर्षों तक संघर्ष करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को प्रदेश की जनता पसंद करती है। प्रदेश सरकार ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में नई सोच के साथ जन हितैषी निर्णय लेकर प्रदेश में विकास की नए आयाम स्थापित किए हैं। हमीरपुर ज़िला मुख्यमंत्री के साथ है जनता बाग़ियों को सबक़ सिखाने के पूरे मूड में है जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

About News Next

Check Also

आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग को चुनाव आयोग से दी मंजूरी

आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग को चुनाव आयोग से दी मंजूरी आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *