Breaking News

पहले चरण में 21 राज्य की 102 सीटों पर दांव

पहले चरण में 21 राज्य की 102 सीटों पर दांव

घड़ी आ ही गई जब लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू , शुक्रवार को इस बार के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है | पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा | पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे |निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा |

राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा|

आयोग ने यह भी कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए | पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे |

About News Next

Check Also

लोकसभा चुनाव: छठे चरण की अधिसूचना जारी

लोकसभा चुनाव: छठे चरण की अधिसूचना जारी नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने छह राज्यों एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *