Breaking News

मिशन 2024 के लिए क्या है BJP का प्लान,क्या पार्टी मोदी फैक्टर को कर पाएगी मजबूत ?

कमर कस लीजिए,हमें 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है-जेपी नड्डा,

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है.इसी को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। और बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। नड्डा ने नेताओं से चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। क्योंकि चुनावों में मोदी फैक्टर को फिरसे मजबूत करना पार्टी का अहम् उद्देश्य रहेगा।

मोदी के लिए चुनौतियाँ

लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में ही 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।इसलिए इन चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ,क्या भाजपा मोदी फैक्टर को बरकरार रख पायेगी या नहीं ?बात अगर चुनौतियों की करें तो मोदी के सामने इस बार कई बड़ी चुनौतियाँ रहने वाली है।

राहुल,केजरीवाल,या ममता-कौन देगा मोदी को टक्कर ?

लोकसभा चुनाव 2024के लिए पीएम मोदी के सामने इस बार तीन बड़े चेहरे विपक्ष से हैं। ममता बनर्जी ,राहुल गाँधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल इस बार मोदी को कांटे की टक्कर दे सकते हैं। इसलिए भाजपा ने चुनावों की तैयारियां अभी से शुर कर दी है। पार्टी की बैठक में मोदी फैक्टर को बरकरार रखने का एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि भाजपा अक्सर मोदी के नाम पर वोट पाने में कामयाब हो जाती है। लेकिन इस बार मुकाबला बहुकोणीय हो सकता है।

खबरें और भी हैं…..उपराज्यपाल को लेकर ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल ?

विपक्ष कमजोर करने की रणनीति

मोदी की लोकप्रियता के दम पर अक्सर भाजपा कई राज्यों में जीत दर्ज़ करने में कामयाब रहती है। इसलिए भाजपा की पूरी कोशिश है कि लगातार तीसरी बार कमल खिलाया जाए और एक बार फिर मोदी सरकार बने। ऐसे में भाजपा अपनी उपलब्धियों को गिनने से कभी नहीं चूकती।नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में नड्डा ने अपने संबोधन में देश की तरक्की गिनाते हुए नेताओं में आगामी चुनावों को लेकर जोश भरा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

खबरें और भी हैं…..1 महीने से बंद पड़ी हिमाचल की सीमेंट फैक्ट्रियां ,ट्रकों में लगने लगा जंग

BITCOIN से जुड़ा हर LATEST UPDATE पाएं इस LINK पर…….http://blognext.in

राहुल गाँधी की “भारत जोड़ो यात्रा’ ने बदली हवा

अक्सर भाजपा ऐसा माहौल बनाने में कामयाब रही है कि उसके सामने विपक्ष कमजोर दिखाई देता है। हालांकि जब से राहुल गांधी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’लेकर निकले हैं, थोड़ी हवा जरूर बदली है लेकिन चुनाव में कितना फायदा होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। हाल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए, तो पहाड़ी राज्य में कांग्रेस सत्ता हासिल करने में कामयाब भी रही। इधर भाजपा के लिए ‘कहीं खुशी कहीं गम’ वाली स्थिति बनी। गुजरात में तो प्रचंड जीत मिली लेकिन 15 साल से दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर काबिज भाजपा को नई-नवेली आम आदमी पार्टी ने बाहर कर दिया।

विपक्ष में एकजुटता की कमी से भाजपा की राह आसान

आजकल के समय में विपक्ष में एकजुटता की कमी दिखने से भाजपा को सीधी चुनौती नहीं मिल पा रही है। दिलचस्प बात यह है कि 2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव हैं, वहां लोकसभा की कुल 116 सीटें हैं। नड्डा ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि भाजपा सरकारों में ओबीसी, एसी और एसटी का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति के पद पर कोई आदिवासी समुदाय से पहुंचा है।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें….https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Delhi Car Showroom Firing

Delhi Car Showroom Firing: गोलीबारी मामले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया

Delhi Car Showroom Firing: 6 मई को दिल्ली के तिलक नगर में यूज़ कारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *