Breaking News

लड़की ने खोली बाबा की पोल ? पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर डिबेट के दौरान इस लड़की ने सबको चौंकाया !

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह ये लड़की भी पढ़ लेती हैं मन की बात !

नेशनल डेस्क – बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अन्धविश्वाश फैलाने का आरोप है। इसलिए अब ये मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़े बड़े न्यूज़ चैनलों पर हर दिन इस मुद्दे पर बहस आम है। इसी बीच देश की बड़ी मेंटलिस्ट सुहानी शाह की चर्चा शुरू हो गई है। जिनका मानना है की ये कोई चमत्कार नहीं है,बल्कि ये एक कला है।

चमत्कार नहीं कला

देश की बड़ी मेंटलिस्ट सुहानी शाह भी आजकल चर्चा का विषय बनी हुईं है। दरसल सुहानी भी आपके मन की बात को पढ़ लेती है। बाबा की तरह वह कार्ड से पर्चे पर लिख देती है। बागेश्वर धाम महाराज की तरह सुहानी शाह भी कई टीवी शो में लाइव यह दिखा चुकी है । एक नेशनल टीवी चैनल पर सुहानी ने एंकर के मन की बात को पढ़कर शो में चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें….आखिर क्या है बागेश्वर धाम सरकार की सच्चाई:जानिए धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी !

कौन है सुहानी शाह ?

सुहानी शाह भारत की बड़ी मेंटलिस्ट हैं। आजकल ये भी कई टीवी चैनलों पर देखी जा सकती हैं। सुहानी शाह का मानना है कि ,दूसरों के मन की बात जानना कोई चमत्कार नहीं है। ये एक कला है ,जो सालों के अभ्यास के बाद आप सीखते हैं।सोशल मीडिया पर सुहानी शाह के मिलियन में फॉलोअर है। वह माइंड रीडर है। कुछ लोग सुहानी को जादूगर भी कहते हैं। वह भारत की इकलौती महिला जादूगर है। देश के बड़े कलाकारों को सुहानी चौंका चुकी है।

BITCOIN से जुड़ा हर बड़ा UPDATE इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

बागेश्वर धाम महाराज के पास क्या कोई ईश्वरीय ताकत?

बागेश्वर धाम महाराज पर अन्धविश्वास फैलाने का आरोप है। लोग सवाल कर रहे हैं कि बाबा मन की बात कैसे जान लेते हैं ?क्या उनके पास कोई ईश्वरीय ताकत है ?कई लोग यह कह रहे हैं कि अगर उनके पास कोई चमत्कारिक शक्ति है तो जोशीमठ की दरारें भर दें।वहीं, देश में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रहस्यलोक पर बहस अभी जारी है।

हमारे YOUTUBE CHANNEL को भी सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Lift Collapses At Rajasthan Mine

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान में तांबे की खदान में लिफ्ट गिरी, 8 लोगों को बचाया, 6 लोग अभी भी अंदर फंसे

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान के झुंझुनू जिले में कोलिहान खदान में कल देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *