Breaking News

हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर सुक्खू ने दी प्रदेशवासियों को बधाई,फहराया राष्ट्रीय ध्वज !

सुक्खू के गृह जिला में हुआ कार्यक्रम आयोजित,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे शामिल !

हिमाचल डेस्क- हिमाचलवासी आज पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।मुख्यमंत्री बंनने के बाद पहली बार सुक्खू अपने गृह जिला पहुंचे। वहीं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें….अगर दिल को बचाना है तो ये 8 चीजें आज से ही खाना करें बंद,नहीं तो पड़ सकता है भारी !

सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली

बता दें कि हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुबह 11:00 बजे यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

खबरें और भी हैं……पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस ने केस किया दर्ज

एक दर्जन विभागों ने झांकियों के माध्यम से दिखाईं झलकियां

भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। परेड के बाद लगभग एक दर्जन विभागों ने झांकियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की शानदार झलक पेश की। विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल और संस्थाओं के कलाकार लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश करते नजर आए।

BITCOIN से जुड़ा हर LATEST UPDATE इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

कर्मियों के लिए सुक्खू कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर सुक्खू कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। बता दें कि कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए की किस्त की घोषणा की जा सकती है।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें …https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Madhavi Raje Passes Away

Madhavi Raje Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

Madhavi Raje Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *