Breaking News

हिमाचल में ऊँचे क्षेत्रों पर हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त -व्यस्त !

हिमाचल में बर्फबारी से 148 सड़कें और 200 बिजली ट्रांसफार्मर ठप !

हिमाचल डेस्क- हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ दिख रहा है। बता दें की प्रदेश में मौसम ने फिर से ने करवट बदली है। प्रदेश की ऊंची चोटियों सहित लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला जिले के ऊपरी भागों में हिमपात हुआ है। इससे प्रदेश में शीतलहर फिर बढ़ गई है।

पर्यटन स्थल मनाली बर्फ की चादर से ढका

 

 

हिमाचल का चर्चित टूरिस्ट प्लेस मनाली बर्फ की सफेद चादर से ढक चुका है। राजधानी शिमला में भी ताज़ा बारिश हुई है। ताजा बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी से 148 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं, राज्य में 200 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं।

खबरें और भी हैं…संसद से सड़क तक हंगामा:अडानी विवाद पर गरमाई सियासत !

बर्फबारी से तापमान में गिरावट

हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फ पड़ने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी.प्रदेश में बर्फबारी के कारण शीत – लहर का प्रकोप जारी है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें…मिडल – ईस्ट के 4 देशों में भूकंप से भारी तबाही:,1200 मौतें,कई इमारतें धारशाई !

ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त

बर्फबारी जहां एक ओर सैलानियों को खूब भाति है ,तो वहीं स्थनीय लोगों को इससे काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। बता दें की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गयी हैं। यातायात पूरी तरह से ठप्प हो चूका है। और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

 

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Chitta: 11.05 ग्राम चिट्टे संग चार युवक गिरफ्तार

Chitta: 11.05 ग्राम चिट्टे संग चार युवक गिरफ्तार सुंदरनगर- पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *