Friday , December 1 2023
Breaking News

24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस? जाने इसका इतिहास उद्देश्य और थीम !

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना

नेशनल डेस्क-आज पूरे देश में राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2008 में की गई थी।यह दिन भारत में बालिकाओं को प्रोत्‍साहन और अवसर देने के उद्देश्‍य से प्रत्‍येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।

2008 में पहली बार राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

लड़कियों या महिलाओं को जीवन भर लैंगिक भेदभाव का सामना करना पडता है। यह भेदभाव एक बडी समस्‍या है। महिला तथा बाल विकास मंत्रालय की पहल पर 2008 में पहली बार राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया था। सरकार ने बालिकाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए इन वर्षों में कई कदम उठाये हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ और सुकन्‍या समृद्धि योजना इन पहलों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें….रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान-जानिए क्या कहा ?

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

BITCOIN से जुड़ा हर बड़ा UPDATE इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य

यह दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।समाज लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के और आगे बढ़ने के समान अवसर नहीं मिल पाते।उन्हें अपने सम्मान और अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।

24 जनवरी को क्यों होता है बालिका दिवस?

हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने की सबसे बड़ी वजह भारत की पहली प्रधानमंत्री बनने वाली इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। ये भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात थी। भारत के इतिहास और महिलाओं के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।

हमारे YOUTUBE CHANNEL को भी सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968

About Bhanu Sharma

Check Also

Online news updates। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सक्सेसफुली हुआ लॉन्च

श्रीहरिकोटा: ISRO ने भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *