Breaking News

3 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर करेगी तय,काँगड़ा से करेगी प्रवेश

हिमाचल डेस्क – कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे।इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें ……जानिए हिमाचल CM सुखविंदर सुक्खू ने अपने अगले बजट को लेकर क्या बड़े ऐलान किए

 

3 हज़ार किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया तय

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे।

बिटकॉइन से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट इस लिंक पर पाएं …http://blognext.in

स्वागत की तैयारियां हुई पूरी

हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेगी।बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें …https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Madhavi Raje Passes Away

Madhavi Raje Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

Madhavi Raje Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *