Friday , December 1 2023
Breaking News

9 राज्यों में इसी साल होने है चुनाव,उससे पहले राष्ट्रप्रति ने किया बड़ा फेरबदल !

BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला होंगे अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल !

नेशनल डेस्क- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों में बड़ा फेरबदल किया है। इसके आलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।हिमाचल के नए राज्यपाल अब BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला होंगे।

खबरें और भी हैं…राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव की पटकथा लिख दी !

खबरें और भी हैं…कांग्रेस की बर्बादी पर बड़े विश्वविद्यालयों में होगा शोध,बोले PM मोदी !

जानिए कौन कहां -कहां भेजे गए ?

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल

2. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल

3. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल

4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल

5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

6. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

7. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल

8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल

9. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल

10. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल

11. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल

12. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफ़ा किया मंजूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है।भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। आखिर कब सुधरेगा यह इंसान? खनन माफिया मंडी में रेत और बजरी पर बनाए हुए है नजर, खनन विभाग की खामियां का उठा रहे है पूरा फायदा

मंडी: खनन माफिया भारी बारिश और बाढ़ के बाद खड्डो और नदियों में आती रेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *