Breaking News

अरुण गोयल बने नए चुनाव आयुक्त , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति!

निर्वाचन आयोग ने ट्वीट के माध्यम से साझा की जानकारी !

निर्वाचन आयोग में नव नियुक्त चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नये मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest News Update:प्रधानमंत्री मोदी रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली लौटे

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटे नई दिल्ली: प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *