Breaking News

मतदान निपटते ही अब हिमाचल में नए मुख्य सचिव को लेकर कयास हुए शुरू !

नई सरकार का गठन करने के बाद मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान निपटते ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर कयास लगना शुरू हो गए हैं। प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के बाद मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। नया मुख्य सचिव बनने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अधिकारी अली रजा रिजवी वरीयता में सबसे आगे हैं। हालांकि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए तीन प्रधान सलाहकारों रामसुभग सिंह, निशा सिंह और संजय गुप्ता में भी मुख्य सचिव बनने की आस जगी है। आठ दिसंबर को प्रदेश में मतगणना होगी। नई सरकार का गठन 15 से 20 दिसंबर तक होने की संभावना है। ऐसे में वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान की अगुवाई में प्रशासनिक अमला नई सरकार के साथ भी काम करेगा।

नया मुख्य सचिव बनने के लिए आईएएस अधिकारी अली रजा रिजवी वरीयता में सबसे आगे हैं।

31 दिसंबर को आईएएस कैडर 1988 के अधिकारी आरडी धीमान के सेवानिवृत्त होने के बाद एक जनवरी 2023 से प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त अली रजा रिजवी भी 1988 बैच के अधिकारी हैं। भाजपा सरकार ने रिजवी की जगह आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया है। रिजवी की सेवानिवृत्ति वर्ष 2024 में होनी है। ऐसे में नई सरकार रिजवी को वरीयता के हिसाब से मुख्य सचिव नियुक्त कर सकती है। रिजवी के बाद वरीयता में भारत सरकार में शिक्षा सचिव के पद पर कार्यरत के संजय मूर्ति वरीयता में दूसरे और प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के पद पर कार्यरत प्रबोध सक्सेना वरीयता में तीसरे नंबर पर हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

Latest Update Himachal :ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *