Breaking News

कांग्रेस विधायकों की आज शिमला में बैठक,नए मुख्यमंत्री का नाम किया जा सकता है घोषित !

CM दावेदारी के लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के नाम आ रहे सामने !

हिमाचल डेस्क – कांग्रेस की हिमाचल में शानदार जीत के बाद अब हाई कमांड हिमाचल में सीएम चेहरे को लेकर मंथन कर रहा है। इसको लेकर आज शिमला में एक बैठक का आयोजन किया गया है, बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कांग्रेस के दो खेमों की लड़ाई बढ़ेगी। हिमाचल में एक खेमा कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभर चुका है। कांग्रेस का दूसरा खेमा वह है, जिसका केंद्र बिंदु ‘हॉलीलॉज’ है। हॉलीलॉज पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का आवास है, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में खड़ी हो चुकी हैं।अब प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हॉलीलॉज के समर्थक विधायक एकजुट होने लग गए हैं। एक प्रमुख खेमा वह है जो हॉलीलॉज के विरोध में रहता आया है। इस खेमे के प्रमुख नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं, जो छह साल पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी अध्यक्ष रहते हुए उनके वीरभद्र सिंह से संबंध ठीक नहीं रहे हैं।सुक्खू और हॉलीलॉज के इन खेमों के साथ जीते हुए विधायकों के दो बड़े वर्ग खड़े होने को तैयार हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

Latest Update Himachal :ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *