Haryana Latest News: हरियाणा में किसान चक्का जाम कर रहे हैं। दिल्ली कूच करने पर अड़े किसान पिछले 10 दिन से शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। कल खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत के बाद किसान आक्रोशित हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। युवक की मौत से नाराज भारतीय किसान यूनियन आज पूरे हरियाणा में 2 बजे तक के लिए रोड जाम कर रहा है।
युवक की मौत की घटना ने झकझोर कर रख दिया
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि युवक की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनके संगठन ने 22 फरवरी को पूरे हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। लेकिन अब इसे कैंसिल करके युवक की मौत के खिलाफ पूरे हरियाणा में 2 घंटे के लिए रोड जाम करेंगे। इस चक्का जाम में भारतीय किसान यूनियन के लोग और किसान हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान Haryana Latest News
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि युवक की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनके संगठन ने 22 फरवरी को पूरे हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का ऐलान किया था।
युवक की मौत के खिलाफ पूरे हरियाणा में रोड जाम
लेकिन अब इसे कैंसिल करके युवक की मौत के खिलाफ पूरे हरियाणा में 2 घंटे के लिए रोड जाम करेंगे। इस चक्का जाम में भारतीय किसान यूनियन के लोग और किसान हिस्सा लेंगे।
हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद
हरियाणा के सात जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद की हुई है। अब सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को 23 फरवरी की रात तक आगे बढ़ा दिया है।
पंजाब के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद
इधर पंजाब के सात जिलों भटिंडा, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। हरियाणा की सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 15 जिलों में धारा 144 लगाई गई है। इसके साथ ही सात जिलों में 10 फरवरी से ही इंटरनेट की सेवाएं बंद पड़ी है।
15 जिलों में धारा-144 Haryana Latest News
पुलिस उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। संपत्ति की नुकसान पर प्रदर्शनकारियों से भरपाई की जाएगी। अर्ध सैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की 114 कंपनियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, जींद, हिसार सहित 15 जिलों में धारा-144 लगा दी गई है।
READ ALSO: Pradhan Mantri Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन करें कैसे, बचेगा बिजली बिल
READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन