Breaking News

Latest news update online। मानसून को लेकर IMD का अपडेट

बता दें की मौसम दिन ब दिन गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट लोगों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है और अल नीनो की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। राहत के बाद अब गर्मी की आफत शुरू होने वाली है। राजधानी दिल्ली में रविवार, 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल का अबतक का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में यह बढ़ोतरी आने वाले दिनों में जारी रहेगीमौसम के बारें में और जानने के लिए इस Latest news update online के आर्टिकल को पूरा पढ़िए

Latest news update online

LATEST NEWS UPDATE ONLINE

सामान्य मानसून की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है। महापात्र ने कहा कि अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव दूसरी छमाही में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी एल नीनो साल खराब मानसून वाले साल नहीं होते हैं। इसलिए इस बार अल नीनो का ज्यादा असर नहीं होगा और सामान्य बारिश होगी।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य वर्षा देखने को मिलेगी। प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई हिस्सों यानी पूर्वी, पूर्वोत्तर क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अप्रैल के 10वें दिन अब गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है।

दिन के तापमान में खासतौर पर वृद्धि हो रही है, रविवार 9 मार्च का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह गर्मी तेजी से बढ़ेगी। दिन भर खिली रही धूप के बीच रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ी इलाको में मौसम अभी भी ठंडा

उत्तराखंड की बात करें तो यहां का मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान चढ़ने लगा है। ज्यादातर शहरों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। मैदानों में दोपहर बाद गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी खिलेगी। सोमवार से शनिवार तक दिन का तापमान 37 डिग्री से भी ज्यादा हो जाएगा।

मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक चला जाएगा और महीने के अंत तक लू भी चलने लगेगी।

ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.newsnext.in पर क्लिक करें और Latest news update online से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

 

 

About News Next

Check Also

सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के फैसले पर लगाई रोक*

*सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *