Breaking News

Lifestyle news। क्यों फायदेमंद है चुकंदर का सेवन करना

चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं या सब्जियों में शामिल कर खाते हैं। इसमें कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए चुकंदर के फ़ायदे जानने के लिए इस Lifestyle news के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Lifestyle news

LIFESTYLE NEWS

फ़ायदे:

1. खून की कमी को दूर करने में सायक 

चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं।

2. दिल को स्वस्थ रखता है

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट खून के दबाव को कम करता है और इसमें पाए जाने वाला ब्यूटेन खून को जमने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

3. पाचन शक्ति मजबूत बनाता है

चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

4. एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार

चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप चुकंदर को धोकर टुकड़ों में कर लें और इसे पानी में उबाल लें, छानकर इस पानी का सेवन करें।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

चुकंदर में मौजूद फोलेट और फाइबर स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। यह कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

6. याददाश्त बढ़ाने में मददगार

चुकंदर मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। अगर दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

7. कोलेस्‍टेरॉल को कम करे

यह जूस एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्‍टेरॉल) का ऑक्सीकरण कम करता है, जिसकी वजह से यह धमनियों में नहीं जमता है। इससे दिल के दौरे और अन्य समस्याओं का खतरा बहुत कम हो जाता है।

8. महिलाएं और बच्‍चों के लिए फायदेमंद है

इसमें बहुत अधिक मात्रा में फॉलिक एसिड होता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं और भ्रूण के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चे का मेरूदंड बनने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सिलिका के कारण शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मजबूत होती हैं।

9. शुगर कंट्रोल करता है

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी चुकंदर का सेवन करना चाहिए। यह एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। इससे ब्लड शुगरनहीं बढ़ता है।

10. कैंसर रोधी है चुकंदर

चुकंदर में बिटिन नामक तत्व होता है, जो कैंसर और ट्यूमर नहीं बनने देता है। साथ ही रोगों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। इस जूस को पीने से शरीर की स्टैमिना भी बढ़ती है।

ऐसे ही और इंटरेस्टिंग कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.newsnext.in पर क्लिक करें और ऐसे ही Lifestyle news se रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About News Next

Check Also

एनएसजी ग्रुप को ब्लड डोनेशन के लिए दिया मान सम्मान

पंचकूला 27 जून (संदीप सैनी) आज ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में सिविल हॉस्पिटल पंचकूला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *