Friday , December 1 2023
Breaking News

हिमाचल के भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की होगी दिल्ली रवानगी जानिए वजह….

नगर निगम चुनावों में रिझाने के लिए सूबे के नेता जाएंगे दिल्ली करेंगे हिमाचलियों को रिझाने का प्रयास

दिल्ली में रहने वाले हिमाचलियों को नगर निगम चुनावों में रिझाने के लिए सूबे के नेता जाएंगे। नगर निगम दिल्ली के चुनावों में प्रचार करने के लिए रणनीति बनाने में भाजपा और कांग्रेस जुट गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

हिमाचल के नेता दिल्ली के कुछ वार्डों में डोर टू डोर करेंगे प्रचार !

दिल्ली नगर निगम और विधानसभा चुनावों में प्रदेश से हर बार नेताओं की चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई जाती है। संभावित है कि इसी सप्ताह चुनाव प्रचार का शेड्यूल दोनों राजनीतिक दल तय कर लेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है। मतगणना आठ दिसंबर को होनी है। ऐसे में कुछ दिनों के लिए प्रदेश के नेताओं को दिल्ली में भी चुनाव प्रचार के लिए लगाया जाएगा।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *