Breaking News

Sanjay Bhatia and Sunita Duggal Ticket Cancelled: जानिए क्यों कटा करनाल से संजय भाटिया और सुनीता दुग्गल का टिकट?

Sanjay Bhatia and Sunita Duggal Ticket Cancelled: बीजेपी की दूसरी लिस्ट सामने आई जिसमे करनाल से सांसद संजय भाटिया और सिरसा से सुनीता दुग्गल का नाम लिस्ट में नहीं पाया गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में देश की दूसरी बड़ी जीत दिलाने वाले सांसद संजय भाटिया का करनाल लोकसभा से टिकट कट गया है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। अब संजय भाटिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। उनकी सक्रियता पिछले लंबे समय से समालखा विधानसभा में भी हैं। हरियाणा के करनाल से सांसद संजय भाटिया का टिकट काटकर पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया गया है। इसके साथ ही सिरसा से सुनीता दुग्गल का नाम भी लिस्ट में नहीं आया है।

संजय भाटिया जी के विचार

इस पर संजय भाटिया ने कहा कि मनोहर लाल हरियाणा की तरह अब मोदी के साथ मिलकर देश को नंबर वन बनाएंगे। भाटिया ने कहा कि मनोहर लाल सफेद कपड़ों में एक संत की तरह हैं। उनको करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाना सबके लिए सौभाग्य की बात है। मनोहर लाल ने जिस प्रकार से साढ़े नौ साल में हरियाणा को नंबर एक पर पहुंचाया है, वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम कर देश को पूरी दुनिया में ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।

राजनीति का खेल Sanjay Bhatia and Sunita Duggal Ticket Cancelled

मनोहर लाल ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया। तब तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि मेहनत मजदूरी करने वाले का बेटा भी पुलिस में भर्ती होकर दो स्टार लग जाएंगे। यह सब मनोहर लाल की नीतियों से संभव हो पाया है। हरियाणा के बदले राजनीतिक हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनोहर लाल द्वारा तराशे गए नायब सिंह सैनी सीएम के तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नायब सैनी ने अपना राजनीतिक कॅरिअर भाजपा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर से शुरू किया और एमएलए, सांसद, मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और अब सीएम बने हैं। यह भाजपा में ही संभव है।

जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वाह

उनका कार्यकर्ता का दायित्व सांसद संजय भाटिया ने अपने दायित्व को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा उनका एक ही दायित्व है। वह कार्यकर्ता का है। वे पार्टी के जिम्मेदार सिपाही हैं। वे पार्टी की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। यह है राजनीतिक कॅरिअर सांसद संजय भाटिया ने कॉलेज जीवन में एबीवीपी से जुड़े। उनको 1987 में मंडल सचिव और 1989 में एबीवीपी का जिला महासचिव बनाया गया। वे 1998 में युवा मोर्चा में राज्य महासचिव बने। संजय भाटिया ने 2019 के चुनाव में करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ा और वे देश की दूसरी बड़ी जीत दर्ज करने वाले सांसद बने। संजय भाटिया इससे पहले पार्षद और शहरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

सुनीता दुग्गल का टिकट क्यों कटा Sanjay Bhatia and Sunita Duggal Ticket Cancelled

हरियाणा में काफी पहले चर्चा चल रही थी कि कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। बुधवार को बीजेपी की दूसरी लिस्ट सामने आई तो सुनीता दुग्गल का नाम लिस्ट में नहीं पाया गया था। बताया यह जा रहा है कि बीजेपी के इंटरनल सर्वे में सुनीता दुग्गल का प्रदर्शन अच्छा नहीं मिला था। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भी लोग उनसे बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। लोगों की शिकायत थी कि वो सिरसा वासियों से मिलती नहीं हैं। साथ ही राजनीतिक अनुभव की कमी भी उनके टिकट कटने की वजह में शामिल है।

हरियाणा में बीजेपी के 6 उम्मीदवारों के नाम

  1. अंबाला- बंतो कटारिया
  2. सिरसा- अशोक तंवर
  3. करनाल- मनोहर लाल खट्टर
  4. भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह
  5. गुरुग्राम- राव इंद्रजीत सिंह
  6. फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर

READ ALSO: Pradhan Mantri Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन करें कैसे, बचेगा बिजली बिल

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Check Also

व्यापारियों का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को पानीपत में मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे- बजरंग गर्ग

व्यापारियों का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को पानीपत में मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *