Breaking News

WFI के अध्यक्ष के समर्थन में उतरी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान

अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर लगे आरोपों को बताया गलत

जंतर-मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन प्रताडन के आरोप लगाए हैं। पहलवानों का कहना है की फेडरेशन उनके साथ बदसलूकी करता है। इसके विपरीत पहलवान दिव्या काकरान अध्यक्ष के समर्थन में उतरीं हैं ,और एक वीडियो जारी कर उन्होंने अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर लगे आरोपों को गलत बताया है।

BITCOIN से जुड़ा हर LATEST UPDATE इस LINK पर पाएं…http://blognext.in

कभी किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई- दिव्या काकरान

 

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। पिछले दस साल से वह खुद पहलवानों क कैंप का हिस्सा है, कभी भी किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। भारतीय पहलवान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने का काम किया गया है।

ये भी पढ़ें….धरने पर बैठी कुश्ती की शेरनियां:रेसलिंग फेडरेशन अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

30 पहलवानों ने किया प्रदर्शन

बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में देश के करीब 30 पहलवान शामिल रहे। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से मामला गरमा गया।

ये भी पढ़ें….मिशन 2024 के लिए क्या है BJP का प्लान,क्या पार्टी मोदी फैक्टर को कर पाएगी मजबूत ?

वीडियो जारी कर पहलवान दिव्या काकरान ने किया समर्थन

अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने बुधवार शाम में वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि वह पिछले एक दशक से कैंप में जा रही है, किसी भी पहलवान के उत्पीड़न की बात कभी भी सामने नहीं आई। खिलाड़ियों को खूब सुविधाएं दीं जा रही हैं।किसी का इस तरह अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…..https://www.youtube.com/@newsnext9968

About Bhanu Sharma

Check Also

Lift Collapses At Rajasthan Mine

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान में तांबे की खदान में लिफ्ट गिरी, 8 लोगों को बचाया, 6 लोग अभी भी अंदर फंसे

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान के झुंझुनू जिले में कोलिहान खदान में कल देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *