Breaking News

स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाने को लेकर क्या बोले मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग !

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा ये नियम के खिलाफ नहीं !

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा है कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस पार्टी या अन्य किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का कैंप करना नियमों के खिलाफ नहीं है। गर्ग ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के एजेंट स्ट्रांग रूम के बाहर कैंप कर सकता है।उन्हें सुविधा प्रदान करना चुनाव आयोग की ड्यूटी के तहत आता है। राजनीतिक दलों का स्ट्रांग रूम के बाहर कैंप करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने भाजपा की ओर से प्राप्त शिकायत को लेकर कहा कि उन्होंने शिकायत जिला अधिकारियों फॉरवर्ड कर दी है। प्रदेश में कोई भी काम नियमों की परिधि के बाहर नहीं किया जाएगा।जनजातीय जिलों सहित प्रदेश में एक चरण में संपन्न हुए मतदान में कहीं से भी हिंसा की कोई वारदात सामने नही आई। यानी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगें। 12 नवंबर को जनजातीय जिलों सहित पूरे प्रदेश में मतदान हुआ था। इस बीच कई विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने तंबू गाड़ रखे हैं। हिमाचल भाजपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत लिखी है।

About Bhanu Sharma

Check Also

Akhilesh Yadav's 'Monsoon Offer'

Akhilesh Yadav’s ‘Monsoon Offer’: योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद की चर्चा के बीच अखिलेश यादव का ‘मानसून ऑफर’

Akhilesh Yadav’s ‘Monsoon Offer’: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई में चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *