Friday , December 1 2023
Breaking News

क्या बदलेगा हिमाचल में राज,या रहेगा कायम रिवाज :कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त के साथ आगे !

हिमाचल में सरकार बनाने की ओर कांग्रेस ,भाजपा 26 पर सिमटी !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ों का रुख बदलता दिख रहा है। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।कांग्रेस पार्टी ने अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 17 पर आगे चल रही है। भाजपा 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 13 पर आगे चल रही है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। इसके आलावा कांग्रेस के CM चेहरे को लेकर मंथन भी शुरू हो चुका है। इसमें हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया जा रहा है।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *