Thursday , November 30 2023
Breaking News

आज शादी के बंधन में बंधेंगे KL राहुल-अथिया शेट्टी:बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

दोनों 2019 से रिलेशनशिप में हैं,कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी दोनों की मुलाकात !

एंटरटेनमेंट डेस्क- बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी और कामयाब क्रिकेटर KL राहुल 23 जनवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी खंडाला में होगी, जिसमें बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शादी से पहले दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।

किसी से नहीं छिपी दोनों की नजदीकियां

दोनों ने अपने रिश्ते को काफी छुपाने की कोशिश की ,लेकिन ये नज़दीकियां किसी से छुपी नहीं। दोनों की लगातार एक जैसी लोकेशंस से तस्वीरें सामने आती रहीं, दोनों वेकेशन पर साथ स्पॉट हुए। पहले सिर्फ दोनों के लव रिलेशनशिप की अफवाहें थीं, लेकिन जब केएल राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर की जगह अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो दोनों का रिश्ता कन्फर्म हो गया।

लम्बे वक़्त से रिश्ते में हैं दोनों

केएल राहुल और अथिया शेट्टी लम्बे वक़्त से रिश्ते में हैं। बता दें की दोनों 2019 से रिलेशनशिप में हैं.दोनों रिलेशनशिप में रहने के बावजूद करीब डेढ़ सालों तक एक दूसरे के साथ कभी नजर नहीं आए, ना ही दोनों ने कभी साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी दोनों की मुलाकात

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला निकल पड़ा और दोनों की दोस्ती हो गई। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ही हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता राज रखने की तमाम कोशिशें कीं।  

About Bhanu Sharma

Check Also

अगर दिल को बचाना है तो ये 8 चीजें आज से ही खाना करें बंद,नहीं तो पड़ सकता है भारी !

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को न लें हल्के में नहीं तो डलवाना पड़ सकता है ‘हार्ट स्टेंट’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *