Thursday , November 30 2023
Breaking News

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लम्बे समय से थे बीमार !

नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ:दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस !

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। बता दें कि परवेज मुशर्रफ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।दुबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था पाकिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे।

ये भी पढ़ें….अडाणी विवाद से गरमाई राजनीती:इस मामले पर वित्त मंत्री ने क्या कहा ?

भारत में जन्मे थे मुशर्रफ

ये भी पढ़ें….दाेबारा निर्वाचित 71 सांसदाें की संपत्ति में हैरतंगेज इजाफा,286% बढ़ीं सम्पति !

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। परवेज मुशर्रफ 20 जून 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।मई 2016 में पाकिस्‍तान की कोर्ट ने देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किया था। जिसके बाद वे दुबई चले गए थे।

पाकिस्तान सरकार में काम करते थे मुशर्रफ के पिता

1947 में भारत विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान जाने का फैसला किया था। उनके पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे।बता दें कि साल 1998 में परवेज मुशर्रफ जनरल बने। उन्होंने भारत के खिलाफ कारगिल जैसे युद्ध की साजिश रची।

BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

2019 में मुशर्रफ को दी गई थी मौत की सजा

मुशर्रफ पर राजद्रोह का आरोप लगा था,और 2019 में संविधान को निलंबित करने के लिए मौत की सजा दी गई थी। बाद में उनकी मौत की सजा को निलंबित कर दिया गया था। 2020 में लाहौर उच्च न्यायालय ने मुशर्रफ के खिलाफ नवाज शरीफ सरकार द्वारा की गई सभी कार्रवाइयों को असंवैधानिक घोषित कर दिया था.

कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था

मुशर्रफ कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे। वे अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968/featured

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Online news updates। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सक्सेसफुली हुआ लॉन्च

श्रीहरिकोटा: ISRO ने भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *