Friday , December 8 2023
Breaking News

भाजपा ने किया चक्का जाम,विधायक सहित करीब 90 लोगों पर मामला दर्ज!

सीमेंट प्लांट बंद करने के मुद्दे पर भाजपा ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम

हिमाचल डेस्क –भाजपा ने सीमेंट प्लांट मामले पर बरमाणा में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान करीब 35 मिनट हाईवे पर यातायात बाधित रहा।चक्का जाम करने से पहले बरमाणा सीमेंट प्लांट से डैहर चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मामले में विधायक सहित 90 लोगों पर मामला दर्ज़ किया गया।

खबरें और भी हैं…..हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला -सत्ता नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए काम शुरू !

प्रदेश सरकार और अदाणी के खिलाफ की नारेबाजी

विधायक त्रिलोक जम्वाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट के बाहर से प्रदेश सरकार और अदाणी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। प्रदेश सरकार और अदाणी मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। एक किलोमीटर लंबा पैदल मार्च डैहर चौक पर खत्म हुआ।

खबरें और भी हैं…..मिशन 2024 के लिए क्या है BJP का प्लान,क्या पार्टी मोदी फैक्टर को कर पाएगी मजबूत ?

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के तुरंत बाद 12 दिसंबर को आदेश जारी कर भाजपा कार्यकाल में खोले गए विभिन्न संस्थानों को डिनोटिफाइड कर दिया। उसके बाद 13 दिसंबर को अदाणी समूह के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक में ऐसा क्या हुआ कि हिमाचल के दोनों सीमेंट प्लांट पर तालाबंदी कर दी गई। आज 41 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार ने एक नोटिस तक अदाणी समूह को नहीं दिया।

BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट UPDATE इस LINK पर पाएं…..http://blognext.in

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की ये मांग

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मांग की कि सीधा हस्तक्षेप करके मामले को सुलझाएं। इतने दिनों में न तो वह बरमाणा आए, न ही दाड़लाघाट गए और न ही सचिवालय में ट्रक ऑपरेटरों के साथ कोई वार्ता की। विधायक ने कहा कि अभी तक तो यह सांकेतिक धरना था। यदि दो दिन में सरकार ने कोई निर्णय न लिया तो विधायक होने के नाते ट्रक ऑपरेटरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए बरमाणा से बिलासपुर तक चक्का जाम किया जाएगा।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें….https://www.youtube.com/@newsnext9968/videos

About Bhanu Sharma

Check Also

Karni Sena chief Murder

Karni Sena chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे और वह किस संगठन का नेतृत्व करते थे?

Karni Sena chief Murder: पुलिस ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एसआरआरकेएस) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *