Breaking News

भाजपा ने साझा किया राहुल गांधी का Video:बताया सिख विरोधी,जमकर हो रहा वायरल !

वीडियो में पगड़ी पहनने से मना करते दिखे राहुल,भाजपा ने बताया नौटंकी !

राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा के चलते इन दिनों पंजाब में है। यात्रा के बीच भाजपा ने राहुल गाँधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे राहुल गाँधी पगड़ी पहनने से मना करते दिखाए दे रहे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि राहुल गाँधी सिख विरोधी है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ये वीडियो साझा किया है।

भाजपा ने साझा किया राहुल गाँधी का ये  वीडियो….https://twitter.com/mssirsa/status/1613169661100847104

13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से यात्रा में विश्राम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। गुरुवार को लुधियाना जिले में यात्रा प्रवेश कर चुकी है। 14 जनवरी को यात्रा फिर से शुरू होगी। 13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से विश्राम रखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा ने राहुल गांधा का एक वीडियो साझा किया है। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें…..AAP को 10 दिन में चुकाने होंगे 164 करोड़,नहीं दिए तो होंगी संपत्तियां कुर्क!

वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल

राहुल गाँधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो साझा कर दावा किया है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पगड़ी बांधने से मना कर दिया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘अभी नहीं बांधूंगा – कैमरा और मीडिया वाले नहीं थे तो राहुल गांधी ने सिर पर दस्तार सजाने से मना कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा में ‘टी-शर्ट’ से लेकर ‘दस्तार’ तक… हर हरकत एक नौटंकी और लिखी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा है।

भाजपा ने गाँधी परिवार को कहा सिख विरोधी

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि -गांधी परिवार का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है।वीडियो के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है ,कि ये सारी नौटंकी है। भाजपा नेता ने गाँधी परिवार को सिख विरोधी करार दिया।

ये भी पढ़ें…..15 साल की कम उम्र में खरीदा करोड़ों का घर:हुईं ट्रोल ये बाल अभिनेत्री,मां पर लगा बाल मजदूरी का आरोप !

राहुल गांधी दिल्ली हुए रवाना

लुधियाना के समराला में जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए। बता दें कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने दिल्ली पहुंचे हैं।यात्रा लाडोवाल टोल के पास कुलविंदर फार्म पर रुकी है। यहां पर अब दो दिन यात्री रुकेंगे और 14 जनवरी की सुबह जालंधर रवाना होंगे। इसी दिन राहुल गांधी यात्रा में फिर शामिल होंगे। एक दिन के विश्राम को भले ही लोहड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन बता दें कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने दिल्ली पहुंचे हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968

About Bhanu Sharma

Check Also

Opposition Targets Centre Over "Discriminatory" Budget

Opposition Targets Centre Over “Discriminatory” Budget: विपक्ष ने संसद में “भेदभावपूर्ण” बजट को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

Opposition Targets Centre Over “Discriminatory” Budget: एनडीए ब्लॉक के नेताओं ने हाल ही में पेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *