Friday , December 8 2023
Breaking News

विधानसभा चुनाव 2024:जानिए क्या है भाजपा और कांग्रेस की रणनीति ?

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस चला रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान !

नेशनल डेस्क – विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां जोरो शोरों से शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चलाया हुआ है। तो वहीं भाजपा बजट की घोषणा के बाद उसके व्यापक प्रचार पर जुटी हुई है।

बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार के लिए भाजपा के कार्यक्रम

भाजपा भी चुनावों के मद्देनजर तैयरियों में जुटी हुई है। बजट घोषणा के बाद भाजपा घोषणाओं के प्रचार के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। और किसानों को साथ लाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें….अडाणी विवाद से गरमाई राजनीती:इस मामले पर वित्त मंत्री ने क्या कहा ?

किसानों तक पकड़ मजबूत लाने की कोशिश में BJP

भाजपा ने देशभर में किसानों के बीच जाकर उनसे संबंधों को सुधारने की रणनीति बना ली है। भाजपा देशभर में किसानों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भाजपा का ये प्लान है की बजट की घोषणाओं को किसानों तक पहुंचाया जाए। ताकि किसानों का समर्थन उन्हें मिल सके।

BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट इस LINK पर पाएं….http://blognext.in

भाजपा का देशव्यापी अभियान

बता दें कि,आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के आमचुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अंतिम कोने तक पहुंचने की तैयारी की है। भाजपा 24 फरवरी से देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। एक साल चलने वाले अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों में पदयात्रा निकालकर एक करोड़ किसानों तक पहुंचना है।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Karni Sena chief Murder

Karni Sena chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे और वह किस संगठन का नेतृत्व करते थे?

Karni Sena chief Murder: पुलिस ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एसआरआरकेएस) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *