Breaking News

संतरे खाने के बाद ये 3 चीज़ें खाना है आयुर्वेद में ज़हर के समान:कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती ?

संतरे खाने के तुरंत बाद न खाएं ये 3 चीज़ें,सेहत के लिए होंगी नुकसानदायक !

सर्दियों में सेहत और खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। सर्दियों के फलों की कई सारी खूबियां होती हैं। इसलिए मौसमी फलों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कई बार हम खाने की चीज़ों का संतुलन नहीं बिठा पाते। और ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है.

ठंडी तासीर के बावजूद संतरा सर्दियों में लाभदायक

ये भी पढ़ें….हिमाचल में कांग्रेस की जीत के पीछे वीरभद्र सिंह का नाम-प्रतिभा सिंह

ठंडी तासीर का फल होने के बावजूद सर्दी के मौसम में संतरा सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन ए-बी-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट कर बीमारियों से बचाते हैं। स्वाद में लाजवाब संतरे को आंखों और स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

गलत कॉम्बिनेशन के साथ संतरा,सेहत के लिए खतरनाक

अनेक गुणों से भरपूर संतरा, सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है। खासतौर से तब जब इसे गलत कॉम्बिनेशन के साथ खाया जाए। संतरे को दूध, गाजर और पपीता के साथ, या फिर तुरंत पहले या बाद खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में संतरे को खाने के सही तरीके और सही वक्त को जान लेना जरूरी है। ताकि चटक रंग वाला संतरा सेहत फीकी न करे।

खबरें और भी हैं….सर्दियों में दिल का रखें ख़ास ख्याल,जानिए सर्दियों में Heart attack से कैसे बचें?

आयुर्वेद में जहर के समान हैं’ एक साथ खाना ये दो चीज़ें

खाने की कोई भी वस्तु किस चीज़ के साथ खानी है ,ये पूरी तरह से दोनों चीज़ों के प्रकृति पर निर्भर करता है। आयुर्वेद के अनुसार हर फल की एक प्रकृति होती है। उसकी प्रकृति के हिसाब से ही उसके खाने का समय और मात्रा तय होती है। किस चीज को किसके साथ खाना या नहीं खाना है, वह भी उसकी प्रकृति पर निर्भर करता है। संतरा और दूध ये दोनों चीज़ों को साथ में खाने का कोई तालमेल नहीं बैठता। संतरा खट्टी प्रकृति का होता है और आयुर्वेद में खट्टी चीजों को दूध के साथ ‘जहर के समान’ बताया गया है।

BITCOIN से जुड़ा हर लेटेस्ट UPDATE इस लिंक पर पाएं….http://blognext.in

दूध,पपीता, गाजर नहीं हैं संतरे के साथी

सर्दियों में संतरा काफी खाया जाता है। लेकिन इसके साथ ही गाजर पपीता भी सर्दियों में काफी खाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है की संतरा खाने के तुरंत बाद गाजर या पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए ? क्योंकि इन तीनों की गुण और प्रकीर्ति एक दूसरे से बिलकुल अलग है। और इनका आपस में कोई तालमेल नहीं बैठता।

सही तरीके से न खाना बन सकता है समस्या

जब हम सही तरीके से फलों का सेवन नहीं करते तो जाने अनजाने में हम कई तरह की बिमारियों का शिकार हो सकते हैं। जैसे संतरा खाने के तुरंत बाद गाजर दूध या पपीते का सेवन करना सेहत के लिहाज़ से ठीक नहीं है। ऐसे में संतरा खाने के बाद दूध या दूध से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। इससे स्किन और डाइजेशन की समस्या हो सकती है।

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें….https://www.youtube.com/@newsnext9968

Disclaimer:संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। newsnext इस जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

About Bhanu Sharma

Check Also

दूध के दाम में इजाफा:अब प्रति लीटर 3 रुपये महंगा मिलेगा अमूल दूध

 अमूल ने दूध के दाम में किया इजाफा नेशनल डेस्क- अमूल ने दूध की कीमतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *