कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में प्रशासनिक फेरबदल के लिए मंथन शुरू!
हिमाचल डेस्क – प्रदेश में नई सरकार बनते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। पहले जिला उपायुक्तों को बदला जाएगा, उसके बाद सचिवालय के अधिकारियों के महकमे बदले जाएंगे। पार्टी के नेता भी निगम और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर गोटियां फिट करने में लग गए हैं।आइल आलावा कांग्रेस सरकार को नए साल में नया मुख्य सचिव भी मिलेगा। वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हिमाचल की अफसरशाही अच्छा महकमा पाने के लिए नेताओं के पास चक्कर लगा रही है।