Breaking News

हिमाचल सीएम पद के लिए इस नाम को मिली हाई कमांड की मंजूरी,बस ऐलान बाकी !

क्या सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए CM ? क्या है हाई कमांड का फैसला !

हिमाचल डेस्क- मुख्यमंत्री पद को लेकर हिमाचल में गरमाई सियासत अब थम सकती है क्योंकि हाई कमांड ने सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। महज एलान बाकी है। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान होगा।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान करने को कहा है।

About Bhanu Sharma

Check Also

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

Latest Update Himachal :ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

ऊना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत: सरकारी डॉक्टर और प्रबंधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *