Breaking News

Blankets were Distributed on the Occasion of New Year: नव वर्ष के पहले और दूसरे दिन गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए 55 कंबल: सुशील ठाकुर

Blankets were Distributed on the Occasion of New Year: चंडीगढ़ में भीषण ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए नव वर्ष के पहली और दूसरी रात को कंबल वितरित किए गए। दो‌ दिनों में गरीब व असहाय लोगों को 55 कंबलों का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में निशुल्क कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

चंडीगढ़ में कंबल वितरण किया

चंडीगढ़ सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था कुटलैहड़ वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, कुटलैहड़ वेलफेयर फाउंडेशन के सलाहकार एवं चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित सुपर लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एमडी रवि शर्मा, एसर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक इंजिनियर संदीप अग्निहोत्री की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया।

सुशील ठाकुर ने बताया Blankets were Distributed on the Occasion of New Year

सुशील ठाकुर ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन की रात को सेक्टर- 21, 28, 29, 30, 32 और दूसरे की रात को सेक्टर- 26, 16, 11, 12, 15, 17, 22 में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान सुपर लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी अंकित कुमार, रोहित कुमार, मनीष मौजूद रहे। सुशील ठाकुर ने सभी सहयोगी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

गरीब एवं बेसहारा लोगों को ठंडी के मौसम में कंबल वितरित

वहीं, चंडीगढ़ सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था कुटलैहड़ वेलफेयर फाउंडेशन के सलाहकार एवं चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित सुपर लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एमडी रवि शर्मा और एसर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक इंजिनियर संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वरिष्ठ पत्रकार, हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था कुटलैहड़ वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर के मार्गदर्शन में हम सभी ने एकजुटता के साथ गरीब एवं बेसहारा लोगों को ठंडी के मौसम में कंबल वितरित किए हैं।

जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए Blankets were Distributed on the Occasion of New Year

चंडीगढ़ सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू अग्निहोत्री ने कहा कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ की समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसलिए चंडीगढ़ की सभी समाजसेवी संस्थाएं गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं।

READ ALSO: Lifestyle news। जानिए PCOS ke लक्षण

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Check Also

Union Budget 2024

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के अवसर पर भाषण की तिथि, समय और लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को सुबह 11 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *