Breaking News

Cabinet Expansion in Himachal Pradesh: राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा बने मंत्री, राजभवन में ली शपथ

Cabinet Expansion in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैबिनेट में दो और मंत्रियों की एंट्री हो गई है। बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में शामिल हुए। आज शाम करीब 4:45 बजे राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दोनों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस के एकमात्र विधायक Cabinet Expansion in Himachal Pradesh

Cabinet Expansion in Himachal Pradesh
Cabinet Expansion in Himachal Pradesh

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। भी मौजूद रहे। राजेश धर्माणी जिला बिलासपुर से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं। वह घुमारवीं विधानसभा से विधायक हैं। वह सामान्य वर्ग से आते हैं। अनुसूचित जाति कोटे से कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

सिफारिश पर यादवेंद्र गोमा मंत्री बने Cabinet Expansion in Himachal Pradesh

Cabinet Expansion in Himachal Pradesh
Cabinet Expansion in Himachal Pradesh

वह पहला चुनाव 2012 में जीते थे। जबकि 2017 में चुनाव हारे। 2022 में दूसरा चुनाव जीते। उनके पिता मिल्खी राम गोमा तीन बार विधायक रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सिफारिश पर यादवेंद्र गोमा मंत्री बने हैं। क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में अनुसूचित जाति कोटे से दो मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। देर रात ही यह फैसला हुआ और आज शपथ हुई।

READ ALSO: Lifestyle news। जानिए PCOS ke लक्षण

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Check Also

शिमला में टीचर ने छात्रा को दिखाया अश्लील वीडियो

शिमला में टीचर ने छात्रा को दिखाया अश्लील वीडियो शिमला। राजधानी शिमला में एक सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *