Breaking News

Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, मनोज कुमार की हुई जीत

Chandigarh Mayor Election Result: चुनाव 2024 से पहले INDIA गठबंधन को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी से पहले सीधे मुकाबले में INDIA अलायंस को हार झेलनी पड़ी है। आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A अलायंस के कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया।

मनोज कुमार को 16 वोट मिले

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए। इस दौरान नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, बहुमत में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।

वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर

नगर निगम में भाजपा के 16 और कांग्रेस तथा आप के 20 पार्षद हैं। वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर हुआ है। परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि ये चुनाव हाई कोर्ट की निगरानी में हुए हैं।

इंडिया गठबंधन को हार झेलनी पड़ी

विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है। भाजपा साजिश करके जीती है। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा, ‘हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?’

READ ALSO: Lifestyle news। जानिए PCOS ke लक्षण

READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन

About News Next

Check Also

Union Budget 2024

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के अवसर पर भाषण की तिथि, समय और लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को सुबह 11 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *