Breaking News

जीत की ओर बढ़ रहे हिमाचल CM,आठवें राउंड में 31,788 मतों की बढ़त के साथ आगे !

जानिए हिमाचल की अन्य सीटों का हाल !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल सीएम जीत की ओर बढ़त बना रहे हैं सराज विधानसभा क्षेत्र से जयराम ठाकुर ने आठवें राउंड में 31,788 मतों की बढ़त बना ली है।जयराम ठाकुर 43,711 और कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को 11,923 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जयराम ठाकुर छठी बार विधायक बने हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होने की नौबत आ गई है। सुंदरनगर में भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्वाल ने 4993 मतों की बनाई है। किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 1257 मतों से आगे चल रहे हैं। नालागढ़ से आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीछे चल रहे हैं।

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 2462 मतों के साथ आगे

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 2462 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार आशीष शर्मा 700 मतों से आगे चल रहे हैं। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 451 मतों की लीड। हरोली में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री को 1106 मतों की लीड। कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार भुट्टो को 1406 मतों की लीड। सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2939 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

गहरी खाई में गिरी कार, 5 छात्रों की मौत

गहरी खाई में गिरी कार, 5 छात्रों की मौत देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *