Friday , December 8 2023
Breaking News

एक्शन मोड में हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ,लिया एक और बड़ा फैसला !

सुक्खू ने शहरी निकायों के मनोनीत पार्षद हटाए !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। सुक्खू एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के बाद सुक्खू फैसला लिया है। बता दें की प्रदेश की पांच नगर निगमों, 29 नगर परिषदों और 27 नगर पंचायतों में सरकार द्वारा मनोनीत किए गए पार्षदों की सदस्यता को सरकार ने रद्द कर दिया है। इसको लेकर सीएम सुक्खू ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। जिसके बाद प्रधान सचिव शहरी विकास विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं और प्रदेश की सभी नगर निकायों के मनोनीत सदस्यों की सदस्यता रद्द हो गई है। नगर निगमों में करीब पांच, नगर परिषदों में चार और नगर पंचायतों में दो से तीन मनोनीत सदस्यों को सरकार की ओर से नियुक्त किया जाता है। सरकारें बदलने के बाद अपने अपने हिसाब से सरकार नियमों और नीतियों में परिवर्तन लाते हैं।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *