Kalka Mandir Accident: राजधानी दिल्ली में बीती रात शनिवार को हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कालका मंदिर में कल रात एक जागरण था। यहां सिंगर B Praak शो के लिए पहुंचे थे। तभी रात 12:30 बजे के लगभग का हादसा हो गया। कालका माता मंदिर में जागरण कार्यक्रम के दौरान इस दौरान वहां पर लकड़ी और लोहे के फ्रेम से मंच तैयार किया गया था।
मंच के टूटने से हादसा Kalka Mandir Accident
कार्यक्रम शुरू होने के बाद देर रात अचानक मंच हिलने लगा और कुछ ही सेकंड में वह टूट गया। माना जा रहा है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टूट गया। मंच के टूटते ही उस पर बैठे सभी लोग एक के ऊपर एक गिरने लगे। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ठंड और गलन के बीच हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 17 लोग घायल हो गये।
कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ हजार से ज्यादा लोग मौजूद Kalka Mandir Accident
घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। हादसा शनिवार की देर रात (27-28 जनवरी 2024) हुई। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में शनिवार की रात माता का जागरण कार्यक्रम था। चीख-पुकार मचने के बाद लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
READ ALSO: Lifestyle news। जानिए PCOS ke लक्षण
READ ALSO: Randeep Hooda-Lin Laishram Marriage: शादी से पहले पहुंचे मणिपुर मंदिर रणदीप हुड्डा और लिन