Breaking News

Latest news bollywood। जानिए कौन है Miss Diva 2023 किताब जीतने वाली Shweta Sharda!

ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस दिवा यूनिवर्स 2023 की किताब चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने अपने नाम किया। इनके अलावा मिस दिवा सुपर नेशनल 2023 दिल्ली की सोनल कुकरेजा और कर्नाटक की त्रिशा शेट्टी मिस दिवा 2023 की रनर अप रही। कौन है Miss Diva 2023 श्वेता शारदा? जानने के लिए इस Latest Bollywood News के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

LATEST BOLLYWOOD NEWS

कौन है श्वेता शारदा?

चंडीगढ़ की रहने वाली श्वेता शारदा 22 साल की है। उनका पालन पोषण उनकी मां ने किया है। जब श्वेता से उनके जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी मां का नाम लिया। जब श्वेता 16 साल की थी वे तभी मुंबई आ गई थी। आपको बता दे की श्रेया शारदा डांस ±, डांस इंडिया डांस, डांस दीवाने जैसे हिट शोज में नजर आ चुकी है। इसके अलावा श्वेता जलक दिखलाजा शो में बतौर कोरियोग्राफर भी काम कर चुकी है।

फेमियाना ब्यूटी पेजेंट्स के अनुसार श्वेता शारदा ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा अपनी शिक्षा खत्म की और आगे की पढ़ाई इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से की ही है।

भारत का प्रतिनिधित्व करेगी श्वेता शारदा

 

मिस दिवा यूनिवर्स 2023 का किताब जीतने के बाद श्वेता शारदा 72वे मिस यूनिवर्स पेजेंट का प्रतिनिधित्व करेगी। मिस दिवा यूनिवर्स 2023 इवेंट की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। श्वेता शारदा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इवेंट की फोटोज/रील्स शेयर की है। आपको यह भी बता दे की सोनल कुकरेजा मिस सुपरनेशनल 2023 के 12वे एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू जूरी के तौर पर नजर आई

मिस दिवा यूनिवर्स 2023 के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर अभिषेक शर्मा, निकिता म्हैसालकर, जतिन कंपनी के साथ साथ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू, श्रीनिधि शेट्टी और संगीता बिजनाली जूरी पैनल के तौर पर शामिल थे।

 

About News Next

Check Also

परवाणू में रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग

परवाणू में रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग कालका-शिमला रेल मार्ग पर रोकनी पड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *