Breaking News

Latest news update online। KKR के इस बैटर ने 15 साल बाद लगाया शतक,अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। मुंबई ने 186 रन का टारगेट 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अर्जुन तेंदुलकर ने कितने रन बनाए और कौन से सेलिब्रिटी आए थे मैच देखने के लिए, ये सब जानने के लिए इस Latest news update online के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Latest news update online

LATEST NEWS UPDATE ONLINE

मुंबई से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया, नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच बहस भी हुई।

अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर में 17 रन दिए

मुंबई इंडियंस के यंग बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को 2 सीजन के बाद टीम की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर ने दो ओवर फेंके और 17 रन दिए। अर्जुन को देखने उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं।

5 हजार से ज्यादा दिन बाद KKR के किसी बल्लेबाज ने जड़ा शतक

वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाया। अय्यर ने 104 रनों की आक्रमक पारी खेली। लेफ्टी बैटर ने अपनी पारी में 9 छक्के और 6 चौके जमाए। 5 हजार 476 दिन बाद KKR के किसी बल्लेबाज ने शतक जड़ा है। इससे पहले 2008 में IPL के पहले सीजन के पहले मैच में ही ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रन की नाबाद पारी खेली थी।

उस शतक के बाद 15 सीजन तक KKR का कोई भी बैटर सेंचुरी नहीं लगा सका। KKR के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्य कुमार यादव मैच के बाद एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए।

टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर आईं

टॉस के दौरान भारतीय विमेंस टीम और मुंबई इंडियन विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहुंचीं। मुंबई इंडियंस ने ‘ESA डे’ (एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल) की पहल को सेलिब्रेट किया। इसके जरिए मुंबई इंडियंस ने 36 NGO की 19 हजार लड़कियों को मैच देखने के लिए बुलाया। इसी पहल के तहत हरमनप्रीत भी मैदान पहुंची थीं। मुंबई इंडियंस ने मैच में विमेंस टीम की जर्सी भी पहनी।

नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन एक दूसरे से भिड़े

मैच के नौवें ओवर की पहली बॉल पर नीतीश राणा ऋतिक शौकीन की गेंद पर रमनदीप सिंह को कैच थमा बैठे। राणा की पारी 10 गेंदों में 5 रन पर ही समाप्त हो गई और कोलकाता का तीसरा विकेट गिर गया।

जैसे ही राणा आउट हो कर पवेलियन की ओर जा रहे थे, ऋतिक शौकीन उनके पास गए और कुछ कहा। इसके बाद राणा ने अपना आपा खो दिया और MI के गेंदबाज को अपशब्द कहते नजर आए। इस दौरान स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव दौड़े और उन्होंने राणा को खींच लिया। पीयूष चावला ने भी राणा को संभाला। ऋतिक शौकीन ने नीतीश राणा का विकेट लेने के बाद जाने के दौरान टोका। जिसके बाद नीतीश राणा भी बहस करने लगे। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने समझाया।

मैच के बाद नीतीश पर मैच फीस का 25% और ऋतिक शौकीन पर 10% फाइन लगाया गया। मुंबई इंडियंस की ओनर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी मुंबई इंडियंस टीम के साथ दर्शकों का अभिवादन करते हुए।

ऐसे और इंटरेस्टिंग कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट  https://www.newsnext.in/ पर क्लिक करें और Latest news update online से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

 

About News Next

Check Also

सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के फैसले पर लगाई रोक*

*सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *