Breaking News

Latest tech news। 2 डिस्प्ले वाला Nokia 2660 फ्लिप फोन शानदार Pop Pink, Lush Green कलर में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Nokia ने फ्लिप फोन Nokia 2660 लॉन्च किया है जिसे पॉप पिंक और लश ग्रीन में पेश किया गया है। फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं। यह एक 4G फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.8 इंच की प्राइमरी स्क्रीन के साथ आता है। नोकिया फ्लिप फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी मिलती है। साथ में एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर जैसे फीचर्स भी हैं। प्राइस और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए इस Latest tech news के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Latest tech news

LATEST TECH NEWS 

ख़ास बातें

  • फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं।
  • यह एक 4G फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले दिया गया है।
  • नोकिया फ्लिप फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है।

Nokia2660 price

Nokia 2660 फ्लिप फोन को कंपनी ने यूरोप में 79.90 यूरो (लगभग 7 हजार रुपये) में पेश किया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है। यह पॉप पिंक और लश ग्रीन के नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि नए कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च होंगे या नहीं।

Nokia 2660 specifications

Nokia 2660 के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसमें डुअल डिस्प्ले हैं। मेन स्क्रिन 2.8 इंच की है जबकि सेकंडरी स्क्रीन 1.77 इंच की है। फोन में 4G कनेक्विटी दी गई है। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर है। साथ में ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी भी दी गई है।

इसके अलावा इस फोन में मनोरंजन के लिए भी कुछ ऐप्स जैसे वायरलेस एफएम और एमपी3 प्लेयर आदि मौजूद हैं। Nokia 2660 फ्लिप फोन में 1,480mAh की बैटरी है। इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में 0.3MP का कैमरा है। कैमरा सिर्फ रियर में दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी है। तत्काल कॉलिंग के लिए इसमें इमरजेंसी बटन फीचर भी है जिसमें 5 कॉन्टेक्ट को इमरजेंसी कॉल बटन पर सेव किया जा सकता है। फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं। Nokia 2660 फ्लिप फोन कई मार्केट्स में पहले से ही उपलब्ध है। अब कंपनी ने इसे रीलॉन्च किया है।

Nokia 2660 Flip फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 1450mAh की बैटरी दी गई है। फोन 2.7W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में माइक्रो USB चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस UnisocT107 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 48MB का RAM और 128MB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को आप 32GB तक माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं।

पिछले साल 20 घंटे चलने वाली बैटरी के साथ Nokia 2660 Flip किया गया था लॉन्च

Latest tech news

Nokia के नए मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाली कंपनी HMD Global ने 2022 में चीनी मार्केट में एक नया फोन लॉन्च किया है, जो कि Nokia 2660 Flip कहा जाता था। फोन का ऐलान बीते जुलाई में ग्लोबल लेवल पर किया गया था।

Nokia 2660 Flip की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip की कीमत 499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 5,876 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इसे 429 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 5,052 रुपये के लिए पेश किया गया था।

ऐसा और इंटरेस्टिंग और लेटेस्ट कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.newsnext.in/ पर क्लिक करें और Latest tech news से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

 

 

 

 

About News Next

Check Also

राजकोट नगर निगम ने अटल सरोवर में लेजर शो का किया आयोजन

राजकोट नगर निगम ने अटल सरोवर में लेजर शो का किया आयोजन  राजकोट नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *