Breaking News

Lifestyle news। जानिए कौन है मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता,19 साल की उम्र में मेहनत से हासिल किया ये मुकाम

Femina Miss India 2023:राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें बीती शाम ताज पहनाया गया। उनके साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। बीती रात मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया। जबसे ये खबर सामने आई है, तबसे लोग उनके नाम के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब हैं। हर कोई उनके नाम से स्क्रॉल कर रहा है और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। बता दें, कि नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। उनके बारे में जानने के लिए इस Lifestyle news के आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Lifestyle news

LIFESTYLE NEWS

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

19 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की है। मिस इंडिया संगठन के अनुसार, नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। नंदिनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “रतना टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और चैरिटी के लिए अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।” रतना टाटा के अलावा नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा भी काफी प्रभावित करती हैं। मिस इंडिया का कहना है कि प्रियंका एक ब्यूटी क्वीन हैं, जो उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।

जीत के बाद मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने नंदिनी की जीत के क्षण की एक तस्वीर साझा की, जिसमें कैप्शन दिया गया, “दुनिया – यह यहां है! नंदिनी गुपरा ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने मैगनेटिज्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा चमकती रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।

बता दें, नंदिनी ने सौंदर्य प्रतियोगिता का 59वां संस्करण जीत लिया। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुईं। मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया। सभी ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट्स कैरी किए। भूमि का ग्लैमरस अंदाज हर किसी का ध्यान खींचता दिखा। वहीं नंदिनी ने अपने स्पेशल दिन के लिए ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। मैचिंग हील्स, खुले वेवी बाल और शिमरी मेकअप के साथ उनकी स्माइल ने लुक को पूरा किया।

कार्तिक आर्यन ने भी फेमिना मिस इंडिया 2023 के विजेताओं को दी बधाई

‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ के आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री अनन्या पांडे समेत कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं।कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ के विजेताओं की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।

ऐसे और इंटरेस्टिंग कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://www.newsnext.in/ पर क्लिक करें और Lifestyle news से रिलेटेड आर्टिकल्स पाएं।

 

 

 

About News Next

Check Also

एनएसजी ग्रुप को ब्लड डोनेशन के लिए दिया मान सम्मान

पंचकूला 27 जून (संदीप सैनी) आज ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में सिविल हॉस्पिटल पंचकूला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *