Friday , December 8 2023
Breaking News

मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताने वाले कई कांग्रेसी होंगे धराशायी- CM जयराम

CM बोले कांग्रेस के कुछ लोग मुख्यमंत्री का चेहरा लेकर लड़े चुनाव !

हिमाचल डेस्क – हिमाचल चुनावों का परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित किया जायेगा इससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर हिमाचल में जारी है। हिमाचल सीएम जयराम ठाकर ने नतीजों से पहले अपनी धर्मपत्नी संग डॉ. साधना ठाकुर के साथ मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जो उम्मीदवार खुद को हारने की स्थिति में देख रहे थे, उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताकर बड़े-बड़े होर्डिंग में लिखवाकर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल करने का प्रयास किया है। उनमें से अधिकांश बुरी तरह से धराशायी होंगे। कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए हैं। कई सर्वे में भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसी कई रिपोर्ट सामने आई हैं।

नतीजों से पहले सीएम जयराम ने लिया माता का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सोमवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। श्री चामुंडा में पुजारी ओम व्यास और शिव मंदिर के पुजारी संजीव गोस्वामी ने उन्हें सिरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री रविवार को धर्मशाला में भाजपा की समीक्षा बैठक में आए थे। उनके साथ जिला कांगड़ा भाजपा के अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, मंदिर न्यास सदस्य मुनीष सूद, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी व नगरोटा बगवां से भाजपा प्रत्याशी अरुण मेहरा मौजूद रहे। सीएम ने ये दवा किया की भाजपा हिमाचल में भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेगी।

About Bhanu Sharma

Check Also

Latest news online। मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, 5 लोगो की मौत, 2 लापता

मंडी: हिमाचल प्रदेश में आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *