Breaking News

PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे लम्बे रिवर क्रूज “गंगा विलास”का उद्घाटन

नदी पर तैरते शानदार फाइव स्टार होटल जैसा है गंगा विलास

PM मोदी ने दुनिया के सबसे लम्बे रिवर क्रूज़ का वर्चुअली उद्घाटन किया।बता दें कि “गंगा विलास” दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज है। यह भव्य और शानदार रिवर क्रूज क्रूज स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों के साथ वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा 51 दिनों में पूरी करेगा। यात्रा में 27 नदियों के साथ 50 पर्यटक स्थल जुड़ेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े क्रूज़ की खूबियां

दुनिया के सबसे बड़े क्रूज़ में बहुत शानदार खूबियां हैं। इसके फर्नीचर, क्रॉकरी, कमरों के रंग व डिजाइन में 1960 के बाद के भारत की झलक दिखेगी। क्रूज की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे विहंगम हैं और इसकी भव्यता का नजारा पेश करती हैं।

ये भी पढ़ें…..AAP को 10 दिन में चुकाने होंगे 164 करोड़,नहीं दिए तो होंगी संपत्तियां कुर्क!

आत्मनिर्भर भारत का अद्भुत उदाहरण

दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा पर रवाना होने के लिए तैयार गंगा विलास क्रूज आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। क्रूज का इंटीरियर देश की संस्कृति और धरोहर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इंटीरियर में सफेद, गुलाबी, लाल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। वुडेन फ्लोरिंग और रंगों का बेहतर समन्वय पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद आ रहा है। गंगा विलास क्रूज की आधिकारिक जलयात्रा सितंबर से शुरू हो सकती है, फिर भी क्रूज की बुकिंग अगले दो वर्षों के लिए फुल हो गई।

क्रूज पूरी तरह से भारत में निर्मित

बता दें कि ये क्रूज पूरी तरह से भारत में निर्मित हैं। देश भर के कई राज्यों के 40 क्रू के सदस्य हैं। क्रूज की लंबाई साढ़े 62 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है। इसमें पर्यटकों के रहने के लिए कुल 18 सुइट्स हैं। साथ में एक 40 सीटर रेस्टोरेंट, स्पा रूम और तीन सनडेक हैं। साथ में म्यूजिक का भी इंतजाम किया गया है। 32 पर्यटकों सहित कुल 80 यात्रियों के ठहरने की सुविधा है.

ये भी पढ़ें…..Realme 10 एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत जान चौंक जाएंगे आप !

38 लाख रुपये में बुक किए गए सुइट

गंगा विलास में एक सुइट 38 लाख रुपये में बुक किए गए हैं। सुइट को कई यात्रियों ने मिलकर बुक किया है। ऐसे में एक यात्री के हिस्से में 13 लाख रुपए का खर्च आया है। अलग-अलग ट्रेवल स्लॉट के लिए किराया अलग अलग है। इनक्रेडिबल बनारस पैकेज की कीमत 1.12 लाख रुपये है। इस पैकेज में गंगा घाट से लेकर रामनगर तक का पर्यटन शामिल है। यह यात्रा चार दिन की होगी।

बनारस में एक दिन की यात्रा का किराया

बनारस में एक दिन की यात्रा का किराया 300 डॉलर यानी करीब 25 हजार रुपये है। कोलकाता-बनारस पैकेज का किराया 4 लाख 37 हजार 250 रुपये है। कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक की यात्रा का किराया भी इतना ही है। कोलकाता से मुर्शिदाबाद राउंड ट्रिप के लिए 2 लाख 92 हजार 875 रुपये देने होंगे।

लोगों में क्रूज़ का क्रेज

दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज़ का लोगों में काफी क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है। दो साल के लिए बुकिंग्स फुल हो चुकी हैं। सितम्बर माह से इस क्रूज़ की यात्रा शुरू हो सकती है।

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/@newsnext9968

 

 

 

About Bhanu Sharma

Check Also

Lift Collapses At Rajasthan Mine

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान में तांबे की खदान में लिफ्ट गिरी, 8 लोगों को बचाया, 6 लोग अभी भी अंदर फंसे

Lift Collapses At Rajasthan Mine: राजस्थान के झुंझुनू जिले में कोलिहान खदान में कल देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *